-जैव विविधता को बनाए रखने में आसानी
-गंगा में किसी भी प्रकार की केमिकल वस्तु, सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुएं न डालें: रूपाला
वाराणसी (हि.स.)। आजादी के अमृत महोत्सव में भाकृअनुप.केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, बैरकपुर ;पश्चिम बंगाल ने राष्ट्रीय स्तर पर रैन्चिंग कार्यक्रम.2022 को धूमधाम से मनाया। इस आयोजन को महत्वपूर्ण बनाने के लिए शुक्रवार को अस्सी घाट पर गंगा नदी के समग्र मत्स्य विकास के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मत्स्य रैन्चिंग डॉल्फिन एवं जल संरक्षण और जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला की मौजूदगी में अस्सी घाट पर गंगा नदी में 2 लाख से अधिक रोहू, कतला और मृगल, फिंगरलिंग ;(अंगुलिकाओं ) को छोड़ा गया। गंगा नदी के अलग.अलग क्षेत्रों में 56 लाख से अधिक देसी गंगा कार्प ,रोहू, कतला और मृगल, फिंगरलिंग अंगुलिकाओं को गंगा नदी में छोड़ा जा चुका है।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रूपाला ने कहा कि गंगा नदी की स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसमें किसी भी प्रकार की केमिकल वस्तु, सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुएं , शैंपू, सर्फ, बिस्किट, साबुन इत्यादि की पुड़िया लोग प्रवाहित न करें। इससे न केवल गंगा प्रदूषित होती है ,बल्कि नदी में रहने वाले जीवों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि कालबासु, कतला, मृगल और रोहू जैसी मछलियां न केवल नदी के स्टॉक में वृद्धि करेंगी, बल्कि नदी की स्वच्छता को बनाए रखने में भी मदद करेंगी। उप महानिदेशक ;मत्स्य विज्ञान आईसीएआर डॉ जे.के. जेना ने मछलियों के संरक्षण में सरकार के साथ-साथ समाज की भागीदारी पर जोर दिया।
बैरकपुर के निदेशक और नमामि गंगे परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ बसंत कुमार दास ने स्थानीय मछुआरों को गंगा नदी में प्राप्त मछलियों और डॉल्फिन के स्वास्थ्य और संरक्षण के पारिस्थितिक विषयों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा नदी की जैव विविधता को बनाए रखने एवं मछुआरों के बेहतर जीविकोपार्जन को उचित दिशा देना है।
कार्यक्रम को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने मछुआरों एवं गंगा प्रहरी को अपने हाथों झिंगुरी जाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महानगर अध्यक्ष सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
श्रीधर
