Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगंगा में तीन बालकों के डूबने की आशंका, खोजबीन में जुटी पुलिस

गंगा में तीन बालकों के डूबने की आशंका, खोजबीन में जुटी पुलिस

– गंगा किनारे मिला बालकों का कपड़ा, चप्पल व साइकिल

– गोताखोरों की मदद से लापता बालकों की तलाश जारी

मीरजापुर (हि.स.)। कछवा थानाक्षेत्र के पसियाही गांव के तीन हमऊम्र बालक मंगलवार की सुबह अपने घर से अबुझ हाल में लापता हो गये। देर तक घर नहीं पहुंचे तो घरवालें उनकी खोजबीन करने लगे। तलाश के दौरान परिजन धन्नूपुर गांव के सामने गंगा किनारे पहुंचे तो बच्चों का कपड़ा, चप्पल व साइकिल मिली। तीनों बालकों की गंगा नदी में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बालकों की तलाश कर रही है।

पसियाही निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने पुलिस को सूचना दी कि उनका भतीजा जोगेश यादव (14) गांव के ही राहुल साहनी (12), शिव पूजन यादव (12) के साथ अपने घर से परिजनों को बिना बताए मंगलवार की नौ बजे साइकिल से कही चला गया। इसके बाद परिजन उनकी तलाश करते हुए नदी के किनारे पहुंच गये। बच्चों के कपड़े, चप्पल मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस स्थानीय गोताखोरों को लेकर गंगा किनारें पहुंची और तलाश शुरू कराई। मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, थानाध्यक्ष कछवां पुलिस बल के साथ मौजूद है। पीएसी फ्लड कम्पनी, स्थानीय गोताखोर एवं नाविक की मदद से खोजबीन जारी है। एनडीआरएफ टीम बुलायी गई है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular