Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगंगा में डूबे दो बच्चे, एनडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

गंगा में डूबे दो बच्चे, एनडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

प्रयागराज(हि.स.)। तेलियरगंज के रहने वाले दो नाबालिग बच्चे गुरूवार की शाम फाफामऊ घाट पर गंगा स्नान करते समय डूब गये थे। दोनों शुक्रवार तक नहीं मिल सके हैं। उनकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हैं।

शिवकुटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांच बच्चे गंगा स्नान करने एक दिन पूर्व गुरुवार को गये थे। इस दौरान तेलियरगंज के बर्तन वाली गली में रहने वाले प्रियांशु (13) एवं कृष्णा (14) अन्य दोस्तों के साथ गहरे पानी में समा गये थे। जिसमें तीन बच्चे सकुशल निकल आए। लेकिन प्रियांशु और कृष्णा का पता अभी तक नहीं चला। उनके साथ स्नान करने गये प्रीत गोस्वामी, रोहित और सैनिक केसरवानी ने बाहर निकलने पर दोनों के डूबने की जानकारी दी थी। नाविक तुरंत पानी में कूदे लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम सूचना देकर बच्चों की खोजबीन के लिए मद्द मांगी गई। एनडीआरएफ की टीम बोट और जाल डालकर गंगा नदी में डूबे बच्चों की तलाश कर रही है।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular