Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगंगा में डीजल इंजन संचालित पांच नावों का चालान,सीएनजी इंजन लगाने का...

गंगा में डीजल इंजन संचालित पांच नावों का चालान,सीएनजी इंजन लगाने का निर्देश

वाराणसी (हि.स.)। गंगा नदी में प्रदूषण रोकने के अभियान में नगर निगम ने पॉच डीजल चालित मोटर नावों का चालान कर दिया। नगर निगम के अभियान से डीजल मोटर चालित नावों के संचालक नाविकों में हड़कम्प मच गया।

नगर आयुक्त ने बुधवार को बताया कि गंगा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने के लिये भारत सरकार के सहयोग से डीजल चालित मोटर नाव में सीएनजी इंजन लगाया जा रहा है। जिसमें नाविकों से कोई शुल्क नहीं लिया गया है। काशी की महत्ता एवं विदेशी पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिये भारत सरकार यह योजना चलायी गयी है।

उन्होेंने बताया कि गंगा में नाविकों को डीजल इंजन संचालित नहीं करने के लिए नगर निगम द्वारा नाविकों के साथ निरंतर बैठक कर डीजल इंजन संचालित न करने को कहा गया। जिसमें नाविक संगठनों ने भी सहमति प्रदान की है। नगर निगम ने 05 नावों को डीजल इंजन से संचालित करने पर उनका चालान किया हैं। नगर निगम एवं जल पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर डीजल इंजन चलाने पर रोक लगाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसके अलावा अवैध नावों जिनका लाइसेन्स नहीं बना है, उन नावों के संचालन पर प्रतिबन्ध लगाया जा रहा है।

श्रीधर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular