वाराणसी (हि.स.)। राजघाट पुल से आत्महत्या की नीयत से गंगा में कूदने वाली महिला को रेस्क्यू कर बचाने वाले दो पुलिस कर्मियों को पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने शनिवार को पुरस्कृत किया। सिपाही विजय शंकर और कृष्ण मोहन को पांच- पांच हजार नकद इनाम देने के बाद पुलिस कमिश्नर ने दोनों पुलिस कर्मियों की पीठ भी थपथपाई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दोनों आरक्षियों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें बीते बुधवार को नक्खीघाट की महिला पारिवारिक कलह से तंग आकर राजघाट पुल पहुंची और गंगा में कूद गई। शोर मचाने पर मौके पर नाविकों ने उसे निकाला। इस दौरान वहां पहुंचे आदमपुर के दो सिपाहियों विजय शंकर और कृष्ण मोहन ने उसे तत्काल कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। इसकी सोशल मीडिया पर भी जमकर सराहना हुई।
श्रीधर
