कन्नौज (हि. स.)। कन्नौज के मेहंदी घाट पर एक युवक उस समय गंगा नदी में डूब गया जब वह अपने मवेशियों के साथ गंगा नदी को पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना मेहंदी घाट पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।
कन्नौज के बख्शी पुरवा निवासी अरविंद उम्र 18 वर्ष पुत्र जयराम अपने मवेशियों के साथ मेहंदी घाट पुल के पास मवेशियों को चराने के लिए गया था। वह मवेशी को चलाने के लिए गंगा नदी के उस पार तैर कर जा रहा था, तभी वह नदी के गहरे पानी में चला गया। पानी अधिक होने के कारण वह उसमें डूब गया।
इसकी सूचना वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने मेहंदी घाट पुलिस को दिया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक अरविंद की तलाश शुरू कर दी है।खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश नहीं हो पाई थी। सूचना मिलते ही अरविंद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
संजीव झा
