Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगंगा तट पर गूंजे आस्था के स्वर, मंत्रोच्चार के बीच हुई आरती

गंगा तट पर गूंजे आस्था के स्वर, मंत्रोच्चार के बीच हुई आरती

– गंगा सप्तमी पर श्रद्धालुओं ने किया दुग्धाभिषेक

मीरजापुर (हि.स.)। गंगा सप्तमी पर शनिवार को उत्तर वाहिनी नमामि गंगे सेवा समिति चुनार की ओर से मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आरती की गई।

सुबह गंगा तट पर मां गंगा की स्तुति और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद ने गंगा का अभिषेक किया। साथ ही लोगों ने संकल्प लिया कि हम गंगा के प्रति मातृभाव रखेंगे। अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए इसे प्रदूषित नहीं होने देंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित शशीकांत मिश्र, शिवकांत पाठक, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, शिवशंकर पांडेय व सुशील त्रिपाठी त्रिपाठी के मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद गंगा आरती सम्पन्न हुई।

समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने लोगों से गंगा को स्चच्छ रखने की अपील की और गंगा तट पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। बंगला देवरिया की ग्राम प्रधान पौधारी देवी ने दुग्धाभिषेक के लिए एक मन दूध की व्यवस्था की।

गिरजा शंकर/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular