Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगंगा किनारे वाले संवारेंगे गंगा को, नमामि गंगे ने शुरू की मुहिम

गंगा किनारे वाले संवारेंगे गंगा को, नमामि गंगे ने शुरू की मुहिम

वाराणसी (हि.स.)। गंगा की स्वच्छता और अविरलता के लिए निरंतर कार्य कर रहे नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दशाश्वमेध व राजेंद्र प्रसाद घाट पर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने गंगा किनारे रहने वाले पुरोहितों, मल्लाह, दुकानदारों, पूजन सामग्री विक्रेताओं एवं फोटोग्राफर के साथ गंगा स्वच्छता की मुहिम छेड़ी। गंगा से आजीविका प्राप्त करने वाले लोगों ने गंगा के संरक्षण की शपथ भी ली। लोगोंं ने कहा कि गंगा को प्रदूषित करने वाली सामग्रियां विसर्जित नही होने देंगे। 
अभियान के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि वाराणसी के प्रत्येक घाटों पर गंगा किनारे रहने वाले आजीविका ग्रहण कर रहे लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है । जिसके तहत गंगा और घाटों की स्वच्छता का ध्यान बखूबी रखा जा सकेगा । गंगा आस्था के साथ हमारी अर्थव्यवस्था भी हैं । उन्होंने कहा कि भारत के लोगों की आजीविका में गंगा का बहुत बड़ा हाथ है। मां गंगा के संरक्षण के लिए सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि खुले में शौच के बजाय सुलभ शौचालय का उपयोग करने का भी आग्रह लोगों से किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular