Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष के भाई पर शादी समारोह में हमला, स्याना...

खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष के भाई पर शादी समारोह में हमला, स्याना के ईओ भड़ाना पर हमले का आरोप

-पालिका अध्यक्ष रीना भाटी रिपोर्ट लिखाने पहुंची थाने

गौतमबुद्धनगर (हि.स.)। खोड़ा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रीना भाटी के भाई अनिल पर एक शादी समारोह में हमला हो गया। रीना भाटी ने खोड़ा नगर पालिका परिषद के पूर्व अधिशासी अधिकारी और वर्तमान में स्याना नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना पर हमला करने का आरोप लगाया है। वह अपने भाई के साथ-साथ भड़ाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पहुंच गई हैं।

रीना भाटी ने बताया कि वे आज रात सेक्टर 11 में एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। जब वह दुल्हन की मुंह दिखाई करके लौट रही थी, तो विवाह स्थल के गेट पर केके भड़ाना अपने साथियों के साथ बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भड़ाना की नजर जैसे ही उनपर पड़ी तो भड़ाना ने उनपर भद्दा कमेंट कर दिया। इन्होंने जब भड़ाना के इसका विरोध किया तो उनके साथ बदसलूकी की गई तथा उनकी अंगुली मोड़ दी। इतना ही नहीं जब बदसलूकी का विरोध उनके भाई अनिल ने विरोध किया तो भड़ाना और उनके साथियों ने अनिल पर हमला कर दिया और भड़ाना ने अपनी पिस्टल की बाट से अनिल को मारकर घायल कर दिया। उसके बाद वहां से भड़ाना व उनके साथी फरार हो गए। उन्होंने भड़ाना व उनके साथियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

उधर, केके भड़ाना ने रीना भाटी पर हमले के आरोप को बेबुनियाद बताया है। भड़ाना का कहना है कि रीना भाटी के भाई व अन्य लोगों ने उन पर हमला किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular