Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेल से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास : राज्य मंत्री

खेल से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास : राज्य मंत्री

कानपुर (हि.स.)। खेल वह विधा है जिससे बच्चों का जहां शारीरिक विकास होता है तो वहीं मानसिक विकास भी होता है। ऐसे में सभी विद्यालयों में छात्रों को किसी न किसी प्रकार खेल में प्रतिभाग करना चाहिये। खेल के जरिये रोजगार पाना भी काफी हद तक आसान हो जाता है। यह बातें गुरुवार को कानपुर में राज्य मंत्री विभ्राट चन्द्र कौशिक ने कही।

ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज में गुरुवार को मण्डल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग दल जनपद कानपुर नगर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उपाध्यक्ष युवा कल्याण परिषद विभ्राट चन्द्र कौशिक द्वारा इस उत्सव का दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया गया। उन्होंने युवाओं को सांस्कृतिक ग्रामीण प्रतिभाओं उभर कर सामने आने के लिए प्रेरित किया। इस युवा उत्सव की विभिन्न विद्यायों में विजेता टीम की स्थिति इस प्रकार है।

लोकगीत में शिवांगी एण्ड ग्रुप कानपुर नगर प्रथम, लक्ष्मी एण्ड ग्रुप कानपुर देहात द्वितीय, पूजा दुबे एण्ड ग्रुप फर्रुखाबाद, तृतीय स्थान पर रहे। एक्सटेम्पोर में राना हिजाब फर्रुखाबाद प्रथम, प्राची दीक्षित कानपुर देहात द्वितीय, प्रांशी गौतम औरेया तृतीय, शास्त्रीय गायन में प्रथम विशाल बाजपेयी कानपुर नगर, द्वितीय सुरभि तिवारी कानपुर नगर, तृतीय राहुल व्यास कानपुर देहात, सितार वादन में प्रथम दीया खिलवानी कानपुर नगर, तबला वादन में प्रथम अर्पित सिंह कानपुर नगर, द्वितीय सृष्टि कश्यप कानपुर देहात रहीं।

लोक नृत्य में कीर्ति सिंह एण्ड ग्रुप को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ एवं द्वितीय स्थान आशीष एण्ड ग्रुप को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन विधायक घाटमपुर उपेन्द्र पासवान द्वारा विभिन्न विधायों में विजेताओं को पुरस्कृत कर किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक अगंद सिंह, प्रबंध निदेशक पूजा अवस्थी, मण्डलीय उपनिदेशक अजय कुमार त्रिवेदी, जिला युवा कल्याण अधिकारी औरेया अमिताभ कुमार, कार्यक्रम प्रभारी अनिल तिवारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी कानपुर नगर आरती जायसवाल द्वारा बताया गया कि मण्डल स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी जोन स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करें जोकि झासी जोन में आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular