Thursday, February 26, 2026
Homeखेलखेल : श्रीलंकाई टीम को स्टेडियम में अभ्यास सत्र को फिर से...

खेल : श्रीलंकाई टीम को स्टेडियम में अभ्यास सत्र को फिर से शुरू करने की अनुमति मिली

नई दिल्ली । श्रीलंकाई गुट से खुशी की खबर आई है, क्योंकि उनकी पहली टीम को सोमवार से स्टेडियम में अपने अभ्यास सत्र को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। यह इजाजत प्रो.अर्जुन डी सिल्वा की अध्यक्षता वाली एसएलसी चिकित्सा सलाहकार समिति से आई है। भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से पहले सीनियर खिलाड़ी कुसल परेरा, दुष्मंथा चमीरा और धनंजय डी सिल्वा सहित पूरी श्रीलंकाई टीम अपने ताजा आरटी-पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव रही थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट सचिव मोहन डी सिल्वा ने कहा है कि उन्होंने सिनेमन ग्रांड होटल में जिम में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है, लेकिन आज (12 जुलाई) से वे खेतारामा में अभ्यास शुरू करने वाले है। हालांकि, श्रीलंकाई टीम को कोचों और सहयोगी स्टाफ द्वारा प्रशिक्षित नहीं किया जाएगा, जो अभी भी आइसोलेशन में हैं। बोर्ड अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है, क्योंकि वे बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर के संपर्क में थे, जो इंग्लैंड से लौटने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव मिले थे। श्रीलंका क्रिकेट सचिव ने कहा, वे कोचों और सहयोगी स्टाफ के साथ प्रशिक्षण नहीं लेंगे, क्योंकि बल्लेबाजी वे सभी कोच ग्रांट फ्लावर के संपर्क में थे, जो इंग्लैंड से लौटने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। खिलाड़ियों के साथ अभ्यास में शामिल करने के लिए कोच और सहयोगी स्टाफ 14 जुलाई को ही ज्वॉइन करने वाले है। तबतक खिलाड़ियों को खुद ही प्रैक्टिस करनी होगी। कोचिंग स्टाफ उन्हें बताएगा कि क्या करना है।
श्रीलंका क्रिकेट सचिव प्रो. सिल्वा ने कहा कि वे वर्तमान में अधिक बार टेस्ट कर रहे हैं, जबकि वैसे प्रोटोकॉल के अनुसार लगभग हर तीन से पांच दिनों में खिलाड़ियों का टेस्ट करते हैं। अभ्यास शुरू करने वाली टीम भारत के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी हुई टीम हैं, और इसमें अधिकांश खिलाड़ी शामिल हैं, जो हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर गए थे। प्रो. सिल्वा ने कहा, फ्लावर इंग्लैंड की टीम में कुछ लोगों के संपर्क में रहे है, इसकारण वे इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए। और इसके बाद वह निरोशन को हो गया। इसकारण है कि टीम और कोचिंग स्टाफ को आइसोलेशन में जाना पड़ा और भारतीय सीरीज के शुरू होने की तारीखों को भी पीछे खिसकाना पड़ा। फ्लावर के संक्रमण के कारण हमें पूरा दौरा कुछ दिनों के लिए स्थगित करना पड़ा। और दौरा लगभग रद्द हो गया था। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular