नई दिल्ली |वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है, जबकि हनुमा विहारी को भी टीम में रखा गया है। आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बावजूद शुभमन गिल को टीम में जगह दी गई है। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में जबरदस्त गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
18-22 जून, साउथैम्पटन
इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट- 4-8 अगस्त, नॉटिंघम
दूसरा टेस्ट- 12-16 अगस्त, लंदन
तीसरा टेस्ट- 25-29 अगस्त, लीड्स
चौथा टेस्ट- 2-6 सितंबर, लंदन
पांचवां टेस्ट- 10-14 सितंबर, मैनचेस्टर
