नई दिल्ली । इटली ने यूरो कप के फाइनल में पेनल्टी शूट आउट में मात देकर इंग्लैंड के 55 साल के इंतजार को और बढ़ा दिया है। इंग्लिश टीम ने 55 साल से कोई खिताब नहीं जीता है। इंग्लैंड को घर में अपने घरेलू दर्शकों के सामने 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। टीम की इस हार से इंग्लिश फैंस भी बुरी तरह से टूट गए हैं। यहां तक कि वहां इस हार को बर्दाश्त तक नहीं कर पा रहे हैं। मैच के बाद इंग्लिश फैंस काफी आक्रामक भी हो गए थे। रविवार को सिर्फ एक ही बार इंग्लिश फैंस का दिल नहीं टूटा, बल्कि तीन अलग अलग खेलों में भी टूटा। यूरो कप के फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों को विंबलडन के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा। नील स्कूपस्कली और उनकी अमेरिकन जोड़ीदार देसीरा क्राव्जिक ने इंग्लिश जोड़ी जोए सलीसबरी और हैरियट डार्ट को सीधे सेटों में मात दी।
रविवार को ही एक अन्य मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को सीरीज के दूसरे टी20 मैच में 8 रन से हराकर फैंस का दिल तोड़ दिया। भारत ने ओपनर शेफाली वर्मा की पारी की बदौलत 4 विकेट पर 148 रन बनाए जिसके बाद इंग्लिश टीम 8 विकेट खोकर 140 रन बना सकी।इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा टी20 मैच 14 जुलाई को होगा।
खेल : रविवार के दिन इंग्लिश खेलप्रेमियों का तीन बार टूटा दिल, फुटबाल, क्रिकेट और विंबलडन में हारी ब्रिटिश टीम
RELATED ARTICLES
