Friday, February 20, 2026
Homeखेलखेल: यशपाल ने दिलीप कुमार को दिया था उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में...

खेल: यशपाल ने दिलीप कुमार को दिया था उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लाने का श्रेय

नई दिल्ली । पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा ने जिस अभिनेता दिलीप कुमार को उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लाने का श्रेय दिया था उनके निधन के एक सप्ताह बाद ही उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
यशपाल ने दो साल पहले एक टीवी शो में कहा था कि जब वो रणजी में खेलते थे तब एक नॉकआउट मैच चल रहा था, जिस दौरान दिलीप कुमार भी वहां थे। इस मैच की पहली पारी में मैंने शतक लगाया था जबकि दूसरी पारी में 80 रन बनाये थे। जब मैच खत्म हुआ तो मुझे स्टेडियम के पदाधिकारियों ने कहा कि आप चलिए, आपसे कोई मिलना चाहता है. मैं जब ऑफिस गया तो देखा कि वहां दिलीप कुमार खड़े हैं। उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया और कहा कि मेरे को लगता है कि तुझमें दम है। मैं तेरे लिए किसी से बात करूंगा।’
दिलीप कुमार ने इसके बाद यशपाल के खेल की तारीफ राजसिंह डूंगरपुर से की, जो उस समय बीसीसीआई में अच्छी हैसियत रखते थे। यशपाल को राजसिंह ने ही बताया था कि कभी दिलीप साहेब ने उनकी सिफारिश की थी। इसके बाद राजसिंह डूंगरपुर ने यशपाल के बारे में बीसीसीआई पदाधिकारियों से बात की थी।
यशपाल 1980 के दशक के भारत के प्रमुख और भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 1983 के विश्व कप के पहले ही मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रन की जोरदार पारी खेली थी। भारत ने इस पारी की बदौलत ही दो बार के चैंपियन और सबसे तगड़े दावेदार को हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल की 61 रन की पारी खेली थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular