आईपीएल 14 के बायो बबल में कोरोना के केस सामने आने के बाद आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया था। इस बात की पूरी संभावनाएं हैं कि आईपीएल 2021 के बाकी मैच यूएई में खेले जाएंगे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सितंबर में होने वाली टी20 सीरीज रद्द हो गई है। भारत को इंग्लैंड दौरे के बाद ये टी20 सीरीज खेलनी थी। टी20 वर्ल्डकप से पहले ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही थी। लेकिन आईपीएल 2021 के बाकी मैच कराने की वजह से ये फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि
इस बात की संभावना है कि भारत अगले साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अतिरिक्त मैच खेल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज को भी शिफ्ट किया जा सकता है। भारत को नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी थी। अब टी20 वर्ल्ट कप समाप्त होने के आधार पर इसे आगे खिसकाया जा सकता है।
