Saturday, April 4, 2026
Homeखेलखेल : टोक्यो ओलंपिक से बाहर हुए भारत के शरत कमल

खेल : टोक्यो ओलंपिक से बाहर हुए भारत के शरत कमल

टोक्यो । ओलंपिक खेलों में अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल की हार के साथ ही भारत की उम्मीदें समाप्त हो गयी हैं। शरत को तीसरे दौर में चीन के विश्व चैम्पियन मा लोंग ने हराया। शरत ने पहले तीन गेम में चीनी खिलाड़ी का पूरी ताकत से मुकाबला किया पर इसके बाद भी वह 1-4 (7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11) से हार नहीं टाल पाये। इससे पहले शरत और मनिका बत्रा मिश्रित युगल में भी हार के साथ ही बाहर हो गये थे। इसके अलावा जी साथियान और सुतीर्था मुखर्जी पहले ही अपने एकल मैचों में हार गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular