Friday, January 16, 2026
Homeखेलखेल : टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगी कैरोलिना मारिन

खेल : टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगी कैरोलिना मारिन

मैड्रिड (हि.स.)। स्पेन की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी व रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता कैरोलिना मारिन चोटिल होने के कारण टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगी। मारिन ने खुद उक्त जानकारी दी।
मारिन ने मंगलवार को कहा कि उनका घुटना बुरी तरह चोटिल हो गया है और इस चोट से उबरने के लिए उन्हें सर्जरी की आवश्यकता होगी। 27 वर्षीय मारिन, जिन्होंने तीन बार विश्व चैंपियनशिप भी जीती है और वर्तमान में दुनिया में रैकिंग में चौथे स्थान पर है, को शुक्रवार को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। 
मारिन ने अपने सोशल साइट्स पर पोस्ट किया, “सप्ताहांत में किए गए परीक्षणों और डॉक्टरों के परामर्श के बाद, यह पुष्टि हुई है कि मेरे बाएं घुटने में बुरी चोट आई है। मुझे इस सप्ताह सर्जरी करानी होगी।”
मारिन ने साल की शुरुआत थाईलैंड में दो सुपर 1000 जीता था। इसके बाद वह स्विट्जरलैंड में सुपर 300 और कीव में यूरोपीय चैंपियनशिप में भी जीत हासिल करने में सफल रही थीं। इस लिहाज से वह टोक्यो में पदक के लिए स्पेन की सबसे बड़ी दावेदार थीं। बता दें कि मारिन ने रियो ओलंपिक में भारत की पीवी सिंधु को हराकर स्वर्ण जीता था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular