बेंगलुरु, 19 मई (हि.स.)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर सुमित, जो वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरु केंद्र में पुरुषों के सीनियर कोर ग्रुप के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं, ने कहा कि टीम ओलंपिक के लिए सही रास्ते पर है।
राष्ट्रीय टीम के लिए 66 मैच खेलने वाले सुमित ने कहा, “हम उन टीमों को करीब से देख रहे हैं जो वर्तमान में अपने प्रो लीग मैच खेल रही हैं। हम अपने अभ्यास सत्र के दौरान उनका उपयोग करने के लिए उनकी खेल शैली और संरचना का विश्लेषण कर रहे हैं। हम एक ही मैच परिदृश्य बनाते हैं या अपने आंतरिक अभ्यास के दौरान किसी विशेष टीम की संरचना का उपयोग करते हैं। यह वास्तव में प्रभावी है, और हम इसका अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।”
24 वर्षीय मिडफील्डर को हाल ही में अर्जेंटीना के अपने दौरे पर भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला। उन्होंने जनवरी 2020 में नीदरलैंड के खिलाफ भारत के प्रो लीग मैचों के बाद से अपनी पहली बड़ी प्रतियोगिता खेली।
लंबे अंतराल के बाद वापसी करने के बारे में बोलते हुए, सुमित ने कहा, “मैं शुरू में थोड़ा नर्वस था क्योंकि मैं बहुत लंबे समय के बाद खेल रहा था। लेकिन, साथ ही, मैं टीम में वापस आने और ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ खेलने के लिए बहुत उत्साहित था।”
अर्जेंटीना दौरे के बारे में बोलते हुए, सुमित ने कहा, “हाल के दौरे के नतीजे दर्शाते हैं कि हम अपने ओलंपिक के लिए सही रास्ते पर हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि हम अपने हमले में और सुधार कर सकते हैं। हमें आक्रामक हॉकी खेलना चाहिए, और कोशिश करनी चाहिए खेल के पहले तीन या पांच मिनट में हम मिले मौके को गोल में बदलें ताकि हम शुरुआती बढ़त को भुना सकें।
ओलंपिक तैयारियों में सुमित को लगता है कि टीम के चारों ओर एक अच्छा माहौल है, और हर कोई वास्तव में ओलंपिक आयोजन को लेकर उत्साहित है।
