Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेल-खेल में दो गुटों में विवाद, चले लाठी-सरिए, पथराव, दो घायल

खेल-खेल में दो गुटों में विवाद, चले लाठी-सरिए, पथराव, दो घायल

झांसी(हि. स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र में दो गुटों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी–डंडे चले। पथराव भी हुआ। झगड़े में दो युवकों के सिर फट गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।

बड़ागांव गेट निवासी राज यादव अपने मित्र असेन्द्र यादव, रानू, नीलू, रज्जू व कुलदीप आदि के साथ क्रिकेट खेलने नारायन बाग गया था। वहीं शिवाजीनगर निवासी युवक भी खेल रहे थे। तभी किसी बात पर दोनों गुटों में आपस में कहासुनी हो गयी और दोनों गुट भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों के मुंहवाद मारपीट में बदल गया। अचानक हुई मारपीट से वहां उपस्थित लोग दहशत में आ गए। झगड़े में राज यादव व उसके दोस्त को सिर में चोटें आईं। दोनों लहूलुहान घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। पड़ताल की जा रही है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular