Monday, February 16, 2026
Homeखेलखेल : कोच गोपीचंद को भारतीय खिलाड़ियों के अधिक पदक जीतने की...

खेल : कोच गोपीचंद को भारतीय खिलाड़ियों के अधिक पदक जीतने की उम्मीद

नई दिल्ली । भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने माना कि कोरोना वायरस संबंधित पाबंदियों के कारण इस बार ओलंपिक खेल पहले से काफी अलग होंगे पर उन्हें उन्हें उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी इस बार ज्यादा पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार संक्रमण के खतरे को देखते हुए ओलंपिक खेल गांव में खिलाड़ियों को आपस में मिलने जुलने की इतनी आजादी नहीं होगी और उन्हें पहचानना काफी मुश्किल होगा क्योंकि उनके चेहरे मास्क से ढके होंगे। गोपीद ने एक कार्यक्रम में कहा, इस प्रकार के माहौल में हमारे खिलाड़ियों के लिये सावधान रहने के साथ ही यह जरुरी होगा कि वे अपने खेल पर ध्यान लगाये रखें और जीतकर वापस आयें।
उन्होंने कहा, यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा पर मेरा मानना है कि भारतीय खेल बड़ी उपलब्धि या बड़ी छलांग लगाने के करीब हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हमें काफी पदक मिलेंगे। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों के काफी पदक देश के खेलों की महाशक्ति बनने में अहम हो सकते हैं। गोपीचंद ने कहा कि खिलाड़ियों का पूरा सहयोग किया जा रहा है, मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी किसी चीज की शिकायत कर सकता है। फिर भी मैं कहूंगा कि जमीनी स्तर पर और इसके अगले स्तर पर काफी कुछ किया जाना है हालांकि सभी शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों को पहले से कहीं ज्यादा सहायता मिल रही है जो अच्छी बात है।

RELATED ARTICLES

Most Popular