Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेल के प्रति युवाओं को जागरूक करने को दौड़े जिलाधिकारी व एसएसपी

खेल के प्रति युवाओं को जागरूक करने को दौड़े जिलाधिकारी व एसएसपी

– मशाल जुलूस जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी व खेलप्रेमियों ने की सहभागिता

झांसी (हि.स.)। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 के लिए शुक्रवार की सुबह मशाल रैली का आयोजन किया गया। मशाल रैली को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कराया। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए सभी खेलों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

मशाल रैली का शुभारंभ वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग के दरवाजे किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं मशाल थामी और दौड़ पड़े। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस. एवं मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने दौड़ लगाई। रैली को हरी झंडी दिखाकर भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करते हुए खेलों से होने वाले उनके समग्र शारीरिक विकास के महत्व को समझाया।

इस कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों, खेलप्रेमियों एवं अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया भी किया।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular