नई दिल्ली | इस साल इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट को पाकिस्तान से श्रीलंका में स्थानांतरित किया गया था लेकिन वहां भी मामलों के बढ़ने के कारण इसे रद्द करना पड़ा।कोविड-19 की स्थिति के कारण क्रिकेट कैलेंडर में लगातार बदलाव के कारण समय उपलब्ध नहीं होने के चलते एशिया कप का 2021 टूर्नामेंट अब 2023 में होगा।
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने इस संबंध में बयान जारी किया है। एसीसी ने कहा, “बोर्ड ने हालात को देखते हुए बेहद सतर्कता से इस मुद्दे पर विचार किया और फैसला किया कि प्रतियोगिता को स्थगित करना ही विकल्प है। टूर्नामेंट के इस सत्र का आयोजन 2023 में कराना ही व्यावहारिक होगा क्योंकि 2022 में पहले ही एशिया कप का आयोजन होना है।
खेल : एशिया कप 2021 हुआ स्थगित, एशियन क्रिकेट काउंसिल ने किया ऐलान
RELATED ARTICLES
