Wednesday, February 25, 2026
Homeखेलखेल : इंग्‍लैंड की हार के बाद प्रशंसकों ने इटालियन फैंस को...

खेल : इंग्‍लैंड की हार के बाद प्रशंसकों ने इटालियन फैंस को दौड़ा दौड़कर पीटा

लंदन । इटली ने पेनल्‍टी शूट आउट में इंग्‍लैंड को 3-2 से हराकर दूसरी बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड ने 55 साल से कोई खिताब नहीं जीता है, इंग्‍लैंड को इस टीम से इस बार काफी उम्‍मीदें थी, मगर इटली ने उसके इस इंतजार को और बढ़ा दिया। मगर इंग्‍लैंड के प्रशंसक अपनी टीम की हार को बर्दाश्‍त नहीं कर पा रहे हैं। वेम्बले स्‍टेडियम के बाहर फैंस ने जो हरकत की,वहां काफी शर्मनाक है। हार के बाद इंग्लिश फैंस ने इटालियन फैंस को न सिर्फ दौड़ा दौड़ाकर पीटा, बल्कि नस्‍लीय टिप्‍पणियां कर इटली के झंडे का अपमान भी किया। फैंस ने कपड़े को आग लगाने की भी कोशिश की थी, मगर इसमें फेल होने पर एक दूसरा फैन वायरल हो रहे वीडियो में इटली के झंडे पर थूकता नजर आ आ रहा है। जबकि कुछ और फैंस उस पर चलते नजर आए। इंग्लिश फैंस की इस हरकत के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। फाइनल शुरू होने से पहले काफी संख्या में इंग्‍लैंड के फैंस इस उम्‍मीद में स्‍टेडियम के बाहर पहुंच गए थे कि उनकी टीम जीतेगी और वहां पर एक बड़ा जश्‍न होगा। मगर ऐसा न होने पर फैंस आक्रामक हो गए। इंग्लिश फैंस के व्‍यवहार की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular