Sunday, March 15, 2026
Homeखेलखेल : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला और डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए...

खेल : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला और डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए लंदन पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

सुनील दुबे
लंदन (हि.स.)। इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम लंदन पहुंच गई है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने एक बयान कहा, “न्यूजीलैंड की टीम लंदन पहुंच गई है। टीम के बाकी सदस्य टिम साउदी, बीजे वाटलिंग, रॉस टेलर और नील वेग्र साउथम्पटन में टीम के साथ जुड़ने के लिए सोमवार दोपहर (न्यूजीलैंड समय) ऑकलैंड से रवाना होंगे।” 
बता दें कि कप्तान केन विलियमसन काइल जैमिसन, मिशेल सेंटनर, टीम फिजियो टॉमी सिमसेक और ट्रेनर क्रिस डोनाल्डसन आईपीएल के स्थगित होने के बाद मालदीव चले गए थे, जहां वे क्वरंटीन में थे। वे मालदीव से सीधे इंग्लैंड पहुंचे हैं। बल्लेबाज विल योंग भी सोमवार को टीम से जुड़ेंगे और फिर इसके बाद आइसोलेशन में रहेंगे।
बोर्ड ने कहा, “ट्रेंट बोल्ट रविवार को आइसोलेशन खत्म होने के बाद अपने परिवार को देखने के लिए माउंट माउंगानुई जाएंगे। इंग्लैंड में रहते हुए वे बाहरी संपर्क और संचरण के जोखिम को सीमित करने के लिए एक ‘नियंत्रित टीम वातावरण’ में काम करेंगे। सभी सदस्यों का प्रतिदिन कोविड टेस्ट होगा।” 

RELATED ARTICLES

Most Popular