झांसी। बुन्देलखंड में झांसी जिले के लहचूरा थानान्तर्गत ग्राम इटायल में खेत से लौट रहे ग्रामीण पर दबंगों ने लाठी-डंडो से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
झांसी जिले के लहचूरा थानान्तर्गत ग्राम इटायल में रहने वाले दशरथ लोधी सुबह अपने खेत पर काम से गया था। जहां से लौटकर वापस अपने घर आ रहा था तभी कोटेदार देवेन्द्र लोधी ने अपने साथियों के साथ दशरथ लोधी पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। हमला करते हुए उसे बेरहमी से पीटा। चीख-पुकार सुनकर जब तक कोई वहां पहुंचता वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। यह देख हमलावर वहां से भाग गये। इसकी सूचना थाने की पुलिस को देते हुए उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लहचूरा थाना प्रभारी के अनुसार परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत रात्रि दशरथ लोधी का कोटेदार और उसके हेल्पर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद शांत हो गया था। आज खेत से आते समय इस घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार हमलावरों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर ली। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित
खेत से लौट रहे ग्रामीण पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला
RELATED ARTICLES
