Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेत में बने मचान पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला युवक...

खेत में बने मचान पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

मीरजापुर(हि.स.)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव के बाहर खेत में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक का शव बांस के सहारे रस्सी के फंदे पर लटकता मिला।

एसएसआई चुनार संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शिवपुर निवासी श्यामजी सिंह (25) उर्फ मंगरू पुत्र स्व. छविनाथ सिंह मानसिक रूप से परेशान रहा करता था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह घर वालों से खेत पर जाने की बात कह कर निकला और वापस नहीं लौटा। परिजन ने मोबाइल पर संपर्क किया तो मोबाइल भी बंद मिला। बुधवार की सुबह कुछ लोग खेत की तरफ गए तो गांव के बाहर खेत में मचान पर बांस के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर श्यामजी का शव लटकता मिला। घटना के संबंध में मृतक के चाचा विश्वनाथ पटेल ने कोतवाली में दी है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular