Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेत की रखवाली कर रहे किसान का मिला लहूलुहान शव

खेत की रखवाली कर रहे किसान का मिला लहूलुहान शव

झांसी(हि.स.)। कटेरा थाना क्षेत्र के पुखरया खिरक गांव में अपने खेत की रखवाली कर रहे एक युवा किसान का शव सोमवार की सुबह लहूलुहान अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

ग्राम पुखरयां खिरक निवासी 33 वर्षीय महेश रैकवार बीती रात रविवार को घर से खाना खाकर अपने खेत पर रखवाली करने गया था। सोमवार को सुबह उसका शव पत्थर से कुचला हुआ रक्तरंजित अवस्था में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस के आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि तहरीर का इंतजार है। उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल तफ्तीश जारी है।

महेश/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular