Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेत की रखवाली करने गये किसान की हत्या

खेत की रखवाली करने गये किसान की हत्या

-पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद जांच में जुटी

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में शनिवार की बीती रात खेत की रखवाली कर रहे किसान की लाठी डंडे से पिटाई करने के बाद गला घोंटकर की हत्या कर दी गयी। सुबह खेत पर पहुंचे परिजनों ने जब कम्बल हटाया तो शव देखकर दंग रह गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।

असोथर थाना क्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव (77) कल रात खाना खाकर खेत की रखवाली करने चले गए। आज सुबह देर तक फोन न उठाने पर परिजन वहां पहुंचकर कम्बल हटाया तो खून से लथपथ शव देखकर दंग रह गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश में पाया कि मृतक छोटेलाल के सिर पर चोट के निशान है। शव को कस्बे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि असोथर थाना क्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव के रहने वाले छोटेलाल यादव कल रात में खाना खाकर खेत की रखवाली करने गए थे। सुबह देर तक न उठाने पर ग्रामीणों व परिजनों द्वारा हत्या किया जाने की सूचना दी गई है। मौके पर पुलिस ने देखा कि मृतक छोटेलाल के सिर पर चोट के निशान मिले है। मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular