Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखुद को समीक्षा अधिकारी बताकर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

खुद को समीक्षा अधिकारी बताकर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

लखनऊ। गृह विभाग में खुद को समीक्षा अधिकारी बताकर ठगी करने वाले शातिर अपराधी को हजरजगंज कोतवाली पुलिस ने बुधवार को धर दबोचा। उसके पास फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। 

प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुछ लोगों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी थी। कहा था कि एक युवक खुद को गृह विभाग में अधिकारी बताकर बेरोजगार लोगों से नौकरी के नाम पर जालसाजी करता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बाद लोकभवन से अम्बेडकरनगर जनपद के अमेदा गांव ​निवासी प्रेम सागर को  गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से कूटरचित तरीके से बनाये गये शासन का पहचान बरामद हुआ है। पूछताछ पर उसने बताया कि इसी कार्ड से वह लोकभवन में आता-जाता था। गृह निवास में स्वयं को गृह विभाग में समीक्षा अधिकारी बताकर काफी लोगों से नौकरी के नाम पर पैसा ले चुका है।

पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular