Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखुद को अपर मुख्य सचिव बताकर ठगी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

खुद को अपर मुख्य सचिव बताकर ठगी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

हरदोई (हि.स.)। जनपद की सुरसा थाना पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि अभियुक्त खुद अपर मुख्य सचिव बताकर कई जनपद के विभिन्न अधिकारियों के सरकारी नम्बर पर फोन कर रुपये ऐंठने का काम करता था।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त भरतवंशी उर्फ श्याम शातिर अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसका संगठित गिरोह है, जिसका सरगना विवेक चौधरी व अन्य साथी श्रीकांत है जो इस समय जेल में बंद है। वह पुलिस बचकर अपने आपको अपर मुख्य सचिव गृह बनकर विभिन्न जिलों के अधिकारियों के सरकारी नम्बर पर फोन कर रकम ऐंठता था। उनके गैंग के साथियों ने अब तक जिले के बलरामपुर, मथुरा, अलीगढ़ और आगरा के विभिन्न अधिकारियों को देकर रकम वसूली थी।

एसपी ने बताया कि आरोपित भारतवंशी को सांडी रोड से गिरफ्तार किया है, पूर्व में गिरोह के दो अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular