Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखीरी : पुलिस ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

खीरी : पुलिस ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

लखीमपुर-खीरी (हि.स.)। नए कृषि कानूनों के विरोध में बंद के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विलोबी मैदान गेट पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने प्रदेश सचिव व जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया है। 

मंगलवार को कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विलोबी मैदान गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। जिसे लेकर आवागमन बाधित हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर व जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल सहित प्रदर्शन कर रहे तमाम कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया है। 
जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में कांग्रेस अन्नदाताओं के साथ खड़ी है और उनकी लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular