Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखिलाड़ियों का खाना टॉयलेट में रखवाने के मामले में सहारनपुर के क्षेत्रीय...

खिलाड़ियों का खाना टॉयलेट में रखवाने के मामले में सहारनपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी निलंबित

– सहारनपुर जिले में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान शौचालय में खाना रखने का मामला

– खाना बनाने व खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्ट

लखनऊ(हि.स.)। योेगी सरकार ने सहारनपुर जिले में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड़डी प्रतियोगिता के दौरान टॉयलेट में खाना रखने के मामले में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) अनिमेष सक्सेना को निलम्बित कर दिया है। सरकार ने वायरल वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच जिलाधिकारी सहारनपुर को सौंपी है।

अपर मुख्य सचिव खेल डॉ नवनीत सहगल ने मंगलवार को बताया कि जनपद सहारनपुर में डाॅ भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड़डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इस दौरान खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था भी क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने की थी। खिलाड़ियों का खाना शौचालय में रखने व और खिलाड़ियों को वितरित करने का एक वीडियो प्रकाश में आया था। वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। इस सम्बंध में आरएसओ को निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही खाना बनाने व खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करते हुए भविष्य में काम न देने की सख्त चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के अधीनस्थ इस कार्यक्रम में खाना परोसने का कार्य करने वाले विभागीय कर्मियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश निदेशक खेल को दिए गये हैं। भविष्य में ऐसे मामला दोबारा सामने न आए, इसके लिए प्रदेश के सभी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि खिलाड़ियों को सुविधा देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

उपेन्द्र/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular