Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखालीस्तानी आतंकियों के कनेक्शन को लेकर एनआईए ने उप्र के कई जिलों...

खालीस्तानी आतंकियों के कनेक्शन को लेकर एनआईए ने उप्र के कई जिलों में की छापेमारी

लखनऊ(हि.स.)। एनआईए की टीम ने बुधवार की सुबह खालिस्तान अतांकियों और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की है।

सूत्रों की मानें तो एनआईए की टीम ने उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत,लखीमपुर खीरी, अलीगढ़ और सहारनपुर में एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान कुछ अहम जानकारियां भी टीम के हाथ लगी हैं। इस कार्रवाई को लेकर यूपी पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। एनआईए की छापेमारी को लेकर स्थानीय पुलिस, एसटीएफ, एटीएस और लोकल जांच एजेंसी एलआईयू भी सक्रिय है।

एनआईए की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखण्ड, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड और हरियाणा सहित कई राज्यों के तकरीबन 50 से अधिक ठिकानों पर चल रही है। खालिस्तान समर्थकों पर शिकंजा कसने के लिए भारत की तमाम जांच एजेंसियों ने एक साथ बड़ी बैठक की थी। इसके बाद ही कई राज्यों में यह छापेमारी की कार्रवाई शुरू हो गई है।

दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular