Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखाद किल्लत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

खाद किल्लत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

मेरठ(हि.स.)। खाद की किल्लत पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर किसानों को हो रही खाद, डीएपी की किल्लत दूर करने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को ज्ञापन भेजकर किसानों के सामने आ रही खाद, उर्वरक, डीएपी की किल्लत दूर करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि किसानों को रबी की फसल की बुआई के लिए खाद, उर्वरक, डीएपी नहीं मिल रही है। इस गंभीर समस्या के का समाधान कराकर किसानों को राहत दिलाई जाए। किसान पहले ही आर्थिक कठिनाईयों से जूझ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री को राज्य में रबी की फसल की बुवाई के लिए उर्वरक की भारी कमी की समस्या से पहले ही अवगत किया जा चुका है, किंतु प्रदेश सरकार और प्रशासन अपने दायित्व को पूरा करने में असफल सिद्ध हुआ है। सहकारी समितियों के गोदामों पर मात्र एक बोरी खाद पाने के लिए भी किसानों की लंबी कतार लग रही है। स्थानीय स्तर पर सरकारी अधिकारी इस समस्या के शीघ्र समाधान का कोरा आश्वासन ही दे रहे हैं। जबकि केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय में दावा किया है कि देश-प्रदेश में चालू रबी की फसल के लिए उर्वरक डीएपी का बहुतायत स्टॉक है। इससे साफ है कि किसानों के लिए खाद, उर्वरक, डीएपी की कमी की स्थिति जान-बूझकर पैदा की गई है, जिससे बिचौलियों को लाभ पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मांग की कि किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तत्काल खाद समस्या दूर की जाए।

इस अवसर पर प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, पंडित नवनीत नागर, सलीम पठान, रीना शर्मा, मोहित सांगवान, तनवीर ईलाही, सुमित विकल, तेजवीर सिंह, परविंदर इशु, नईम राणा, रुस्तम सैफी, अफजाल अहमद, केडी शर्मा, हरीश त्यागी, नरेश नेगी, वसीम अंसारी, डॉत्र सरफराज अहमद, सरफराज अंसारी, शुएब साबरी, फुरकान अंसारी आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular