Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखाद्यान्न घोटाले की हो न्यायिक जांच- अंशू अवस्थी

खाद्यान्न घोटाले की हो न्यायिक जांच- अंशू अवस्थी

लखनऊ(हि.स.)। कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के राशन वितरण महाभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में राशन वितरण के नाम पर पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बयान जारी कर कहा कि जनता के राशन को भ्रष्टाचारी ले जा रहे हैं।

कहा कि प्रदेश में कोई जनपद नहीं बचा जहां जनता के नाम पर राशन घोटाला न हो रहा हो, सरकार झूठा प्रोपेगेंडा आम आदमी को राशन वितरण पर फैला रही है । सच्चाई तो यह है कि झोला जनता को दिया जा रहा है और राशन भ्रष्टाचारी ले जा रहे जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। विगत दिनों लखनऊ में तालकटोरा के खाद्यान्न गोदाम में घोटाला खोलने पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भाजपा सरकार ने पत्रकारों पर मुकदमे लिखाये।

अंशू अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री, के दावे हकीकत से बिल्कुल अलग हैं। हाल ही में अकेले सीतापुर के रामकोट खाद्यान गोदाम में 23000 से ज्यादा गेहूं और चावल के बोरे गायब हो गए।

प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है। पूरे प्रदेश में जो राशन की लूट की गई है उसकी निष्पक्ष जांच न्यायिक देखरेख में कराई जाए और भ्रष्टाचार के जिम्मेदार को जेल भेजकर गरीबों के राशन की रिकवरी की जाए।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular