राज्य डेस्क
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में एक सड़क हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात रोहड़ू क्षेत्र के गांव छुपाडी के साथ एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान देविंदर देवेंद्र अत्री (48) पुत्र नोखराम, त्रिलोक राक्टा (35) पुत्र स्वगीय कलम सिंह, आशीष (28) पुत्र स्वर्गीय हुमा नंद और कुलदीप (35) पुत्र स्वर्गीय अर्ग सिंह गांव भोलाड़ जुब्बल के रूप में हुई है। मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे के दौरान सभी गांव समोली में शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। उधर, लाहौल-स्पीति जिले में थोलंग के पास तोजिंग नाला में एक इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। पुलिस कंट्रोल रूम सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
यह भी पढ़ें : ललितपुर कांड में फालोअर से लेकर SSI तक पूरा थाना लाइन हाजिर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
