औरैया (हि.स.)। ककोर कंचौसी प्लास्टिक सिटी मार्ग की सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि आने जाने वाले वाहन अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है। जबकि अधिकारियों द्वारा दो-तीन बार सड़क की पैमाइश कराई गई, इस मार्ग को यूपीएसआईडीसी ने दो वर्ष पहले करोड़ों रुपये खर्च करके इस मार्ग को बनवाया थ।
एक वर्ष पूर्व जिलाधिकारी ने प्लास्टिक सिटी के अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया था औऱ मार्ग को दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक सड़क की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। खस्ताहाल सड़क का निर्माण नही करवाया, जबकि ऐसा ही हादसा इसी मार्ग पर एक माह पूर्व पहले हो चुका है। जब कंचौसी से औरैया जा धान लदा ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क खस्ताहाल होने से पलट गई थी। रविवार को प्लास्टिक सिटी चौकी के पास झींझक से औरैया मंडी जा रही धान के बोरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ड्राइवर व किसानों ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्राली पलटने से धान से भरे बोरे भी फट गए जिससे मंडी धान बेचने जा रहे किसानों को काफी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग को दुरुस्त करवाये जाने की मांग की है।
सुनील
