Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखर्राटे लेने से गुस्साए बेटे ने पीट-पीट कर उतारा पिता को मौत...

खर्राटे लेने से गुस्साए बेटे ने पीट-पीट कर उतारा पिता को मौत के घाट

पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी. रात में सोते वक्त खर्राटे की आवाज को लेकर विवाद के बाद बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया. बेटे ने अपने पिता को तब तक लाठी डंडों से पीटता रहा जब तक वह बेसुध होकर गिर नहीं पड़ा. घटना को अंजाम देकर आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.दरअसल, मामला सेरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के सौधा गांव का है, जहां यह दिल दहला देने वाली शर्मनाक घटना घटी है. एक कलयुगी औलाद ने अपने पिता की जान ले ली वह भी झूठी शान के खातिर. 65 साल के राम स्वरूप अपनी पत्नी और दो बेटे नवीन और मुकेश के साथ सौधा गांव में रहता था. घटना के वक्त छोटा बेटा मुकेश अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में गया था. आरोप है कि बड़ा बेटा नवीन अपने पिता के साथ बात-बात पर मारपीट करता था. मंगलवार रात नवीन और उसके पिता घर पर अकेले थे. रात में सोते वक्त पिता के खर्राटों की आवाज को लेकर नवीन का अपने पिता से विवाद शुरू हो गया. इसके बाद आक्रोशित नवीन ने अपने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. आरोपी बेटे ने अपने पिता को लाठी से तब तक पीटा जब तक वह बेसुध होकर गिर नहीं गया. वारदात के बाद से ही नवीन फरार है. सूचना मिलते ही आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से छोटा बेटा मुकेश अपने पिता को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक घायल पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया.पीलीभीत एसपी जय प्रकाश ने बताया कि हत्या की वजह घरेलू कलेश है. बीती रात को खर्राटे को लेकर बाप-बेटे में झगड़ा हुआ था. उसके बाद बेटे ने तैश में आकर पिता पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किया जिससे उनकी मौत हो गई. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक के छोटे बेटे की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular