Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाखरगूपुर सीएचसी में विधायक ने मरीजो को बांटा फल, बस स्टॉप का...

खरगूपुर सीएचसी में विधायक ने मरीजो को बांटा फल, बस स्टॉप का किया उद्दघाटन

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर में क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने पहुंचकर श्री बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृतियों को नमन किया। इसके साथ ही अस्पताल में रहे मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल जाना एवं अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ0 श्वेता त्रिपाठी अपने स्टाफ संग मौजूद रही। विधायक ने खरगूपुर में नवनिर्मित यात्री शेड “बस स्टॉप” का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों की सेवा में उसे समर्पित किया। इसके साथ ही विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के भगवानदीन पुरवा में स्मृति द्वार तथा जनसंघ के संस्थापक डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति में खरगूपुर थाने के पास स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेता व पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इसी क्रम में विधायक ने पदाधिकारियो व ग्रामवासियों संग मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 51, भगवानदीन पुरवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को रेडियो पर सुना। विभिन्न आयोजनों में पहुंचकर विधायक ने स्थानीय लोगो का हाल जाना व उनकी समस्याएं भी सुनी।

खरगूपुर सीएचसी में विधायक ने मरीजो को बांटा फल, बस स्टॉप का किया उद्दघाटन
RELATED ARTICLES

Most Popular