Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखनिज सम्पदा रहे किसानों के हाथ, बने बुंदेलखंड ऑर्गेनिक बोर्ड : राकेश...

खनिज सम्पदा रहे किसानों के हाथ, बने बुंदेलखंड ऑर्गेनिक बोर्ड : राकेश टिकैत

झांसी (हि.स.)। ललितपुर में हुई किसानों की मौत के मामले में राजनीतिक दल व कृषक संगठन राज्य सरकार को घेरने व अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत खाद के लिए मरने वाले किसानों के परिजनों से मिलने के लिए झांसी पहुंचे। वहां से वह ललितपुर के लिए रवाना हुए। उन्होंने बुन्देलखण्ड के किसानों के लिए ऑर्गेनिक बोर्ड बनाने की बात की। कहा कि यहां की खनिज सम्पदा किसानों के उपयोग में आए तो पलायन रोका जा सकता है।

राकेश टिकैत किसानों का दर्द बांटने भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के साथ सोमवार को झांसी से ललितपुर के लिए रवाना हुए। वह दो दिन तक ललितपुर में रहेंगे। इस बीच खाद के लिए मरने वाले पांचों किसानों के घर पहुंचेंगे। इसके अलावा वह किसी गौशाला भी जाएंगे जहां गौवंशों की हालत देखेंगे। सोमवार को झांसी पहुंचकर उन्होंने पत्रकारों से बात की। कहा कि अभी ललितपुर जा रहा हूं। किसानों के मरने का कारण पूंछने पर उन्होंने कहा कि कोई लाइन में लग रहा था तो किसी ने आत्महत्या की है जाकर पता करूंगा। कृषि बिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी काम ठीक नहीं चल रहा है। बुंदेलखंड में अधिक खरीद हो,दालों की खरीद हो,अनाज की खरीद हो तो यहां के किसानों को फायदा हो जाएगा। बुंदेलखंड ऑर्गेनिक बोर्ड बन जाए तो और भी फायदा होगा। बुंदेलखंड में इस पर काम होना चाहिए। बुंदेलखंड में किसानों की सोसाइड पर कहा कि यहां की खनिज संपदा को बड़े लोग हथिया ले रहे हैं। किसानों के पास कुछ भी नहीं पहुंच रहा है। युवा पलायन कर रहा है। किसान पलायन कर रहा है। जो बचे हुए किसान हैं वह आत्महत्या कर रहे हैं। कमजोर संगठन के सवाल पर कहा कि जहां पर फसलें कमजोर होंगी, वहां पर आंदोलन कमजोर होगा और संगठन भी कमजोर होगा। क्योंकि लोग हताश हो जाते हैं। सरकारों की कोई भी स्कीम लागू नहीं होती। सरकार के रूप में जो भी चेहरा हो किसान का काम करें।

कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि जो भी सरकार आती है किसानों के लिए कुछ काम करती हैं, कुछ नहीं करती। मोदी सरकार के काम पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तो देश ही निपटा दिया कुछ किया ही नहीं। देश की प्रॉपर्टी बेच दी। 04 ईटें कहीं लगाई नहीं देश में और देश बेच दिया। डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ती है, बेरोजगारी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि एमएसपी सरकार के कागजों में तो है और रहेगी लेकिन धरातल पर जीरो है। बुंदेलखंड के किसानों के लिए यह संदेश है कि प्लान करने की जरूरत नहीं है संघर्ष करो।

इन गांवों में जाएंगे दोनों नेता

दोनों किसान नेता दो दिन जिले में रहेंगे। इस दौरान नयागांव, पाली, मसौराखुर्द, बनयाना व मैलवारा ग्राम पंचायत जाकर वह मृतक किसानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular