Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयखतराः देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,871 नए मामले,...

खतराः देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,871 नए मामले, 172 मरीजों की मौत

-रिकवरी रेट 96.41 प्रतिशत 

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एकबार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार 871 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,14,74,605 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 172 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,216 तक पहुंच गई है। 

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,52,364 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,10,63,025 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 96.41 प्रतिशत हो गया है। 
पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक टेस्ट देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 17 मार्च को 10,63,379 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 23,03,13,163 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular