Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार टकराई,एक व्यक्ति की मौत,तीन घायल

खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार टकराई,एक व्यक्ति की मौत,तीन घायल

वाराणसी (हि.स.)। राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गईं, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये । सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

रायबरेली जनपद के मजरे जमुरावा, समरसपुर निवासी शशिकांत मौर्य (30) लोहरदगा (झारखंड) में काम करता था। रात में झारखंड स्थित कार्यस्थल पर जाने के लिए पत्नी उर्मिला मौर्य(26 ), बेटा आर्यन उर्फ मयंक (7), बेटी माही (10 वर्ष) के साथ किराये पर इनोवा कार लेकर घर से निकला था। कार लेकर चालक तड़के राजातालाब के समीप पहुंचा तो वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से सीधे टकरा गई।

हादसे में शशिकांत की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को किसी तरह कार से निकाल अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी पर मृत युवक के परिजन भी वाराणसी पहुंचे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular