Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखड़े ट्रक में घुसा बाइक सवार, हालत नाजुक वाराणसी रेफर

खड़े ट्रक में घुसा बाइक सवार, हालत नाजुक वाराणसी रेफर

जौनपुर (हि.स.)।गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर खड़े ट्रक में एक बाइक सवार सीधे जा घुसा। जिसकी वजह से वह बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां पर हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बक्सा थाना क्षेत्र के अभय चंद्र पट्टी गांव निवासी कुंदन यादव 19 वर्ष पुत्र पन्ना लाल शनिवार की रात को आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के दुलारगंज गांव में अपनी बहन को खिचड़ी पहुंचा कर अकेले बाइक से वापस घर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह जौनपुर- आजमगढ़ गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर लिलहा गांव के पास पहुंचा तभी वहां खड़े ट्रक में पीछे से सीधे जा घुसा, जिससे उसका जबड़ा और सिर फट गया।

स्थानीय लोगों ने उसे बेहद हालत गंभीर अवस्था में 108 एंबुलेंस से इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में रविवार को पूछने पर थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की जानकारी है। युवक को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विश्व प्रकाश/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular