लखनऊ । क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत से गदगद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इन पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा के प्रति रुझान दिया है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उनकी प्रेरणा से सबका साथ सबका विकास के मंत्र को आधार बनाकर सरकार ने गांव, गरीब सहित प्रत्येक तबके के लिए योजना बनाकर सभी तक योजनाओं को पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सरकार के कार्यों पर मुहर है। यही कारण है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली है।
चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पंचायत चुनाव चार चरण में चुनाव सम्पन्न हुए। जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में था। पार्टी की रणनीति कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने संगठन की रणनीति के तहत काम किया जिसके कारण भाजपा 67 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर विजयी हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्षेत्र पंचायत के 825 में से 735 पर उम्मीदवार उतारे थे। 14 सीटों पर सहयोगी दलों को चुनाव लड़ाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी तक क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की 635 सीटें जीती है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में मोदी-योगी की योजनाओं और नीतियों के कारण भाजपा को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। किसी गुंडे को माफी नहीं मिली है। पिछली सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के पदों पर मिली जीत सरकार के कामों पर मुहर-योगी
RELATED ARTICLES
