लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अवध क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंगलवार को निरालानगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने पर विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह पटेल, युवा मोर्चा के राहुल राज रस्तोगी, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रघुनन्दन कुमार चौरसिया समेत कई कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा कल यानि अष्टमी के दिन पदभार ग्रहण करेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष की घोषणा होते ही कमलेश मिश्रा काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए काशी रवाना हो गये थे। काशी से लौटकर वह सीधे भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिलने दिल्ली चले गये थे। दिल्ली से लौटकर कमलेश मिश्रा ने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल से मुलाकात की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने धर्मपाल सिंह को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व हनुमान चालीसा भेंटकर आभार व्यक्त किया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश और चौधरी लक्ष्मण सिंह से भी कमलेश मिश्रा ने भेंट की है।
बृजनन्दन
