Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के लिए 28 अक्टूबर को बैठक करेंगे जितिन...

क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के लिए 28 अक्टूबर को बैठक करेंगे जितिन प्रसाद

लखनऊ(हि. स.)। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्गों के मरम्मत के लिए 28 अक्टूबर को प्रदेश के समस्त जोनल मुख्य अभियंताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक करेंगे।

जितिन प्रसाद ने भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्गों के मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे। जिसमें प्रदेश में सड़कों का तेज़ी से सुधार, पुनर्निर्माण निर्माण कार्य कराया जाना है। इस लेकर लोक निर्माण मंत्री ने पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़कों का औचक निरीक्षण भी किया था।

28 अक्टूबर को होने वाली बैठक में क्षतिग्रस्त मार्ग, सामान्य व विशेष मरम्मत के साथ नवीनीकरण कार्यों, पाट होल्स एवं विभिन्न लंबित कार्ययोजना की स्थिति आदि विषयों पर बैठक में विचार किया जाएगा। इस बैठक में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग विभाग व शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular