Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यक्रोफोर्ड मार्केट के पास कार एक्सीडेंट में 4 मरे, 4 घायल

क्रोफोर्ड मार्केट के पास कार एक्सीडेंट में 4 मरे, 4 घायल

मुंबई। दक्षिण मुंबई में क्रोफोर्ड मार्केट के नजदीक कैफे जनता रेस्टोरेंट के पास हुए कार एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 अन्य घायलों को जेजे अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया गया है। 
पुलिस के अनुसार क्रोफोर्ड मार्केट परिसर में सोमवार रात तकरीबन 10 बजे अचानक एक कार अनियंत्रित होकर कैफे जनता रेस्टोरंट की दिवार से टकरा गई थी। इस घटना में नईम, सरोजा, जुबेदा व एक अन्य अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पायधुनी पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल मोहम्मद जुही, नदीम अंसारी, कमलेश व मोहम्मद नदीम को जेजे अस्पताल पहुंचाया। पायधुनी पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular