Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्रिसमस पर रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म '83 '

क्रिसमस पर रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म ’83 ‘

लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ’83 ‘ इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म मेकर्स ने रिलीज की घोषणा रविवार को की। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है और फिल्म में वह कपिलदेव के किरदार में नजर आएंगे । फिल्म में उनके अलावा ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम,जीवा,हार्डी संधू ,चिराग पाटिल और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में होंगे। फिल्म में सुनील गावस्कर का किरदार ताहिर राज भसीन ,कृष्णमाचारी श्रीकांत का किरदार दक्षिण के स्टार जिवा,मोहिंदर अमरनाथ का किरदार साकिब सलीम निभाते नजर आएंगे।

यह फिल्म साल 1983 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं । साकिब इससे पहले फिल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगे,मेरे डैड की मारुति,ढिशूम,रेस 3 आदि में नजर आये थे। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ’83’ को विष्णु वर्धन इंदुरी,मधु मंतेना,कबीर खान, दीपिका पादुकोण और साजिद नाडियावाला संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular