Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्यों यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं हुई बेहाल : अखिलेश यादव

क्यों यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं हुई बेहाल : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कुप्रबंधन तथा भ्रष्टाचार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बबार्द कर दिया है और दिन प्रतिदिन हालत बिगड़ती जा रही है।

यादव ने जारी बयान में समाजवादी कार्यकतार्ओं, पदाधिकारियों तथा नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे खुद को सुरक्षित रखते हुए अपने गांव, आसपास की जनता की भरपूर सहायता का संकल्प लें और यथासंभव मदद में जुटे रहें।  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात जगजाहिर हो गई है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कुप्रबंधन तथा भ्रष्टाचार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बबार्द कर दिया है और दिन प्रतिदिन हालत बिगड़ती जा रही है। कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या न काम हो रही है और न मौतों का सिलसिला थम रहा है, ऑक्सीजन की कमी से उखड़ती साँसों के दौर में भी भाजपा सरकार संवेदनशून्य बनी हुई है। दवाएं, इंजेक्शन, सर्जिकल उपकरण, बाजार से गायब हैं। इनकी कालाबाजारी को सरकार रोकने में अक्षम है।    

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार के समय में जो स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की थी, उन्हें भाजपा सरकार ने आते ही बबार्द कर दिया। 108, 102, एम्बुलेंस सेवाओं को ध्वस्त कर दी है। आज जब हालात बिगड़े हैं तो उसे अवधशिल्प ग्राम और कैंसर अस्पताल में बदलने की सुध आई है। जनता देख रही है कि भाजपा सरकार में उसकी जिंदगी से कैसे खिलवाड़ हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular