नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। एक मई से देश में 18 साल से ऊपर सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। लेकिन इस खबर के साथ-साथ इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। कुछ इसी तरह के एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि महिलाओं को पीरिड्स के पांच दिन पहले और पांच दिन बाद तक वैक्सीन नहीं लगवाना चाहिए। पीरिड्स के दौरान महिलाओं की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में वैक्सीन लगवाना हानिकारक हो सकता है। तो आइए जानते हैं इस दावे की सच्चाई। वायरल हो रहे पोस्ट में कहा जा रहा है कि लड़कियों के लिए यह काफी जरूरी है कि पीरियड को ध्यान में रखकर ही कोरोना का टीका लगवाएं। बता दें कि भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर कोरोना वैक्सीन से जुड़ी सभी तरह की जानकारी और गाइडलान उपलब्ध है। लेकिन इस गाइडलाइन में वायरल हो रहे पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है। गार्डियन न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिकी विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीनेशन से महिलाओं के पीरियड्स पर कोई इफेक्ट नहीं होता है। पीरियड्स के दौरान महिलाएं वैक्सीन लगवा सकती हैं। पीआईबी फैक्ट चेक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वायरल हो रहा पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
